{"_id":"6a6083a106b6a6e51505bae2","slug":"video-farmers-protest-against-the-india-us-trade-agreement-memorandum-submitted-to-the-president-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले बुधवार को किसानों ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नगराधीश को सौंपकर समझौते को लागू नहीं करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संगठन के जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह और छाजूराम रावत ने कहा कि प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता किसानों, खेत मजदूरों और आम जनता के हित में नहीं है। उनका आरोप था कि इससे बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ होगा, जबकि छोटे और सीमांत किसानों की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में कृषि को भारी सब्सिडी मिलती है और वहां बड़े स्तर पर मशीनीकृत खेती होती है। यदि अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों का बिना आयात शुल्क के भारत में प्रवेश होता है तो भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएंगे।
वक्ताओं ने कहा कि देश का डेयरी क्षेत्र छोटे किसानों और ग्रामीण परिवारों की आय का प्रमुख स्रोत है। ऐसे में विदेशी डेयरी उत्पादों के आयात से लाखों परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी। उनका यह भी कहना था कि इस समझौते से लघु उद्योगों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा और विदेशी कंपनियों का बाजार पर दबदबा बढ़ेगा।
प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की भी निंदा की गई। संगठन के नेताओं ने किसानों से गांव-गांव अभियान चलाकर इस समझौते के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। इस मौके पर कामरेड अभय सिंह, रामस्वरूप नंबरदार, शेर सिंह गणियार, ईश्वर सिंह, मास्टर सुबे सिंह, मास्टर बलवंत सिंह, रामशरण कसाना, भीमसेन सहित बड़ी संख्या में किसान और खेत मजदूर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।