{"_id":"6a608394d1e7a2f8d909a957","slug":"video-debate-on-ai-rural-development-and-the-environment-echoed-at-the-youth-parliament-in-narnaul-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में युवा संसद में एआई, ग्रामीण विकास और पर्यावरण पर गूंजी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में युवा संसद में एआई, ग्रामीण विकास और पर्यावरण पर गूंजी बहस
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, निजामपुर में लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप युवा संसद का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने लोकसभा की कार्यवाही का जीवंत मंचन करते हुए शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर यात्रियों के लिए शेल्टर निर्माण जैसे समसामयिक मुद्दों पर प्रभावशाली बहस की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या बिंदु यादव और डाइट महेंद्रगढ़ के प्रवक्ता जितेंद्र बोहरा ने किया। प्राचार्या ने कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी अभिव्यक्ति का विकास करती है। राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता एवं पर्यवेक्षक डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली, संविधान की मूल भावना और जिम्मेदार नागरिकता से परिचित कराना है।
संसद के प्रश्नकाल और शून्यकाल में विद्यार्थियों ने जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए, जिनका मंत्रिपरिषद की भूमिका निभा रहे प्रतिभागियों ने जवाब दिया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संसदीय मर्यादा के साथ हुई नोकझोंक ने कार्यक्रम को वास्तविक संसद जैसा माहौल दिया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. संजय शर्मा, जितेंद्र बोहरा और प्रदीप यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता शशी प्रकाश ने किया।
भूमिका निर्वहन में कुमारी दिशा ने लोकसभा अध्यक्ष, प्रिया ने प्रधानमंत्री, चाहत ने नेता प्रतिपक्ष और समीर ने गृहमंत्री का प्रभावशाली अभिनय किया। पर्यवेक्षकों ने विद्यार्थियों की तार्किक प्रस्तुति, संसदीय भाषा और आत्मविश्वास की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।