{"_id":"6a6083890e1c1e1b230faa58","slug":"video-congress-protests-in-narnaul-against-the-jantar-mantar-lathi-charge-submits-memorandum-addressed-to-the-president-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का नारनौल में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का नारनौल में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया एडवोकेट के नेतृत्व में नारनौल सचिवालय में प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया गया।
सत्यवीर झुकिया ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा संबंधी अनियमितताओं, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और प्रशासनिक विफलताओं से युवाओं का भरोसा कमजोर हुआ है। ऐसे में सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि विरोध की आवाज दबानी चाहिए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास के निकट प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा अन्य सांसदों को हिरासत में लिया गया। साथ ही हरियाणा में राजभवन घेराव के लिए जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और कांग्रेस विधायकों की गिरफ्तारी की भी निंदा की।
ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई कि परीक्षा प्रणाली में सामने आ रही अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया जाए या उन्हें पद से हटाया जाए। साथ ही परीक्षा और भर्ती से जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा कराई जाए तथा छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव होशियार सिंह, जसवंत सहरावत, डॉ. धीरज शर्मा, तोताराम कोहली, मनपाल यादव, सुमेर सिंह, सुधीर यादव, तेजपाल प्रजापति, डॉ. राजवती यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।