{"_id":"69cf776d63736fe846058788","slug":"video-farmers-protest-in-narnaul-demanding-compensation-of-rs30000-per-acre-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में किसानों का प्रदर्शन, 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में किसानों का प्रदर्शन, 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की जिला कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को किसानों ने जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय के सुपरिटेंडेंट को सौंपकर बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से खराब हुई फसलों के लिए प्रति एकड़ 30 हजार रुपये मुआवजे की मांग उठाई।
जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह ने कहा कि प्रभावित गांवों में मुनादी करवाकर किसानों की मौजूदगी में हर खेत की स्पेशल गिरदावरी तुरंत करवाई जाए और रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। उन्होंने शत-प्रतिशत मुआवजा देने की भी मांग की।
कामरेड अभय सिंह चंदपुरा ने कहा कि जिले में अधिकतर किसान छोटी जोत के हैं, जो सहकारी समितियों और बैंकों से कर्ज लेकर खेती करते हैं। उन्होंने सरकार की 33 प्रतिशत नुकसान की शर्त को गलत बताते हुए वास्तविक नुकसान के अनुपात में मुआवजा देने की मांग की।
ज्ञापन में मांग की गई कि फसल बीमा कंपनियों पर निर्भरता खत्म कर सरकार स्वयं नुकसान का आकलन कर मुआवजा दे। साथ ही किसानों की कर्ज वसूली स्थगित करने, फसलों की खरीद सी2+50 प्रतिशत फार्मूले पर करने और प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग भी उठाई गई।
इस दौरान ईश्वर सिंह तोताहेड़ी, जयनारायण, यादराम कोरियावास, छाजूराम रावत, मास्टर बलवंत सिंह सागरपुर सहित अनेक किसान उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।