{"_id":"698c6a5a65e1eb0e6701bbb7","slug":"video-helmets-distributed-on-union-minister-rao-inderjit-singhs-birthday-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: राव समर्थकों ने उनके जन्मदिन पर सुरक्षा कवच अभियान के तहत बांटे 251 लोगों को हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: राव समर्थकों ने उनके जन्मदिन पर सुरक्षा कवच अभियान के तहत बांटे 251 लोगों को हेलमेट
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों ने बुधवार सुबह कनीना से कोसली रोड पर सुरक्षा कवच अभियान के तहत 251 दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षा के लिए हेलमेट भेंट किए। राव समर्थकों ने कार्यक्रम को राव साहब सुरक्षा कवच नाम दिया।
उनके समर्थक पार्षद दीपक चौधरी ने बताया कि यह अभियान केवल जन्मदिन मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अत्यंत आवश्यक है। यह किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जीवन रक्षक साबित होता है। कार्यक्रम में शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बाइक सवारों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि सुरक्षा कवच है जो अनमोल जीवन की रक्षा करता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न दें तथा सभी नागरिक यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। हेलमेट वितरण कार्यक्रम के दौरान रोड पर बिना हेलमेट के चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरण किए गए। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायक कदम बताया। इस अवसर पर राव समर्थक मुकेश नंबरदार, पार्षद योगेश, सतीश जांगिड़, मार्केट कमेटी उप प्रधान दीपक गुप्ता, नरेंद्र फौजी, एमई दिनेश कुमार, अनूप यादव, सदर थाना उप निरीक्षक सनेलता, रोहित, अशोक वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।