{"_id":"698c57cbc551f06814019093","slug":"video-organising-mock-drill-rehearsals-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: गैस रिसाव से निपटने की तैयारियों काे लेकर की गई मॉक ड्रिल रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: गैस रिसाव से निपटने की तैयारियों काे लेकर की गई मॉक ड्रिल रिहर्सल
गैस रिसाव जैसे हादसों के मामलों में हम कितने तैयार हैं इसके लिए बुधवार को गांव बलाहा कलां स्थित अडाणी टोटल गैस लिमिटेड के आद्रिका फ्यूल स्टेशन पर मॉक ड्रिल रिहर्सल की गई। यह अभ्यास जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता आपदा प्रबंधन विभाग से जिला परियोजना अधिकारी मीनाक्षी ने की।
इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी बड़े औद्योगिक हादसे के समय विभिन्न सरकारी विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी तालमेल को परखना था।
अभ्यास की शुरुआत एक काल्पनिक आपात स्थिति से हुई। इस दौरान कंप्रेशर के वॉल्व के पास गैस लीकेज के कारण आग लग गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने इसे लेवल-III इमरजेंसी घोषित की। इसके बाद जिला प्रशासन के तमाम विंग सक्रिय हो गए। पुलिस विभाग ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी की और ट्रैफिक को नियंत्रित किया, ताकि राहत कार्यों में बाधा न आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।