{"_id":"6a1c2404d3775e23650822b7","slug":"video-the-youths-in-the-car-beat-up-the-watchman-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: कार सवार युवकों ने चौकीदार से की मारपीट, सामने आई सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: कार सवार युवकों ने चौकीदार से की मारपीट, सामने आई सीसीटीवी फुटेज
थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के विराट नगर में शुक्रवार देर रात चौकीदार की एक कार सवार युवती से बहस हो गई। युवती ने चौकीदार को देख लेने की धमकी दी। करीब आधे घंटे के बाद बाइक पर आए तीन हमलावरों ने डंडों से बुजुर्ग चौकीदार की पिटाई कर दी। हमलावर युवक ने डंडे से चौकीदार पर सात वार किए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गई। पुलिस ने युवती और तीन हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
संजय कॉलोनी निवासी राजा ने मॉडल टाउन थाने में शिकायत देकर बताया कि वह विराट नगर फेस-2 में गली नंबर सात-आठ में चौकीदारी करते हैं। शुक्रवार रात को करीब 12 बजकर 40 मिनट पर एक ब्रेजा कार वहां आकर रूकी। जिसमें से युवती परी उतरी और उनके साथ बहस करने लगी। कुछ दिन पहले भी परी ने उनके साथ बहस की थी। इसके बाद वह धमकी देकर वहां से चली गई। युवती के जाने के करीब आधा घंटे बाद वहां पर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक आए।
दो युवक मोटरसाइकिल पर बैठे रहे और एक युवक डंडा लेकर उनके पीछे दौड़ा। युवक ने डंडों से उस पर सात-आठ वार किए और वहां से भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती और तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान की जा रही है। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।