Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Villagers from Makrauli in Rohtak, frustrated by electricity issues, blocked the toll plaza late at night.
{"_id":"6a59df2213e44d8241078615","slug":"video-villagers-from-makrauli-in-rohtak-frustrated-by-electricity-issues-blocked-the-toll-plaza-late-at-night-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में बिजली की समस्या से परेशान मकड़ौली ग्रामीणों ने देर रात टोल पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में बिजली की समस्या से परेशान मकड़ौली ग्रामीणों ने देर रात टोल पर लगाया जाम
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:22 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। मकड़ौली गांव के ग्रामीणों ने बिजली की लगातार बनी समस्या के विरोध में वीरवार देर रात करीब 12:30 बजे मकड़ौली टोल पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम खुलवाया। ग्रामीण निपुण बजाड़ ने कहा कि गांव में पिछले कई दिनों से बिजली की दिक्कत बनी हुई है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। बिजली न होने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों को फ़ोन करते हैं लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता। इसी गुस्से में ग्रामीण टोल पर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए ताकि प्रशासन के कानों तक बात पहुंचे।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द स्थाई समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने पर विवश होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।