Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
In Sirsa, the MP asked officials if the people of Ellenabad would not have to bring water from Rajasthan this time.
{"_id":"69aaa3fb11c5e65c9008ac7f","slug":"video-in-sirsa-the-mp-asked-officials-if-the-people-of-ellenabad-would-not-have-to-bring-water-from-rajasthan-this-time-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा में सांसद ने अधिकारियों से पूछा क्या राजस्थान से इस बार पानी ऐलनाबाद के लोगों को नहीं लाना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में सांसद ने अधिकारियों से पूछा क्या राजस्थान से इस बार पानी ऐलनाबाद के लोगों को नहीं लाना पड़ेगा
गर्मी के मौसम में ऐलनाबाद क्षेत्र में ग्रामीणों का पानी को लेकर प्रदर्शन देखने को मिलता है। ग्रामीणों को पानी राजस्थान से लाना पड़ता है। इसी मुद्दे को सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा की अध्यक्षता ने शुक्रवार को पंचायत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में उठाया।
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समाधान की बात तो उन्होंने कहा कि 9 में से 4 गांवों में पेयजल सुविधा शुरू हो गई हैं। 5 गांवों में व्यवस्था बनाना बाकी हैं। सैलजा ने कहा कि अभी भी पांच गांवों में व्यवस्था बनानी हैं। आप लोगों की इसी कार्यशैली के चलते मैंने आज 10 वाटर टैंकर इस क्षेत्र में बांटे हैं। आप लोगों को सुनिश्चित करना होगा कि इन गांवों के लोगों को राजस्थान से पानी नहीं लाना पड़े।
दिशा की बैठक में कुल 27 एजेंडे रखे गए, जिन पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की । इस दौरान जिला परिषद चेयरमैन कर्ण चौटाला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल भी मौजूद रहीं।
बैठक में कुमारी शैलजा एक बार फिर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था से नाराज नजर आई। उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट को अपने डंपिंग प्वाइंट बना दिया है। 2 साल में तीन बार यह मुद्दा उठा रहा है। आपका कोई विजन है या नहीं। आप लोगों का काम शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है, न की ग्रीन बेल्टों में डंपिंग प्वाइंट बनाना है। एक्सईएन राकेश पूनिया ने कहा कि कुछ समय पहले ही यह व्यवस्था की गई और प्रतिदिन गंदगी उठती हे। सांसद ने कहा कि आप लोगों ने ग्रीन बेल्ट में बनाया ही क्यो। एक्सईएन ने कहा कि कोई ओर विकल्प नहीं था। इस पर सांसद ने कहा कि इस तरह की समस्याओं का समाधान करना ही आप लोगों का काम है। आपको विजन ही क्लीयर नहीं है कि आप लोगों को करना क्या है। एजेंसी को जगह चाहिए तो क्या ग्रीन बेल्ट को कचरा घर बना दोगे। इसे तुरंत प्रभाव से बंद करें और बेहतर विकल्प सोचे।
पंचायत समिति की नहीं हुई बैठक
ऐलनाबाद ब्लॉक समिति की एक साल से बैठक नहीं होने का मामला सांसद के समक्ष आया तो सभी हैरान रह गए। बीडीपीओ ने कहा कि साल में दो बार बैठक हुई है। समिति सदस्यों ने बताया कि बैठक दोनों बार स्थगित हुई हैं। सांसद ने कहा कि स्थगित बैठक को कैसे बैठक होना मान सकते हैं। आप लोग अधिकारी अपनी मर्जी नहीं चला सकते हैं। जल्द से जल्द ब्लॉक समिति की बैठक करवाए और मुझे जानकारी दे।
वहीं, सांसद ने सुझाव दिया कि शहर की सुंदरता एंटी के साथ ही दिखनी चाहिए। इसलिए नगर परिषद शहर के मुख्य एंट्री प्वाइंट पर सुंदर द्वार बनाए। इस अवसर पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार, सीईओ जिला परिषद सुभाष चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।