{"_id":"698089064043db8532028171","slug":"video-deputy-commissioner-sushil-sarwan-inspected-the-school-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: बच्चों के हिंदी अक्षर ज्ञान को उपायुक्त सुशील सारवान ने जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: बच्चों के हिंदी अक्षर ज्ञान को उपायुक्त सुशील सारवान ने जांचा
उपायुक्त सुशील सारवान ने सोमवार को राजकीय प्राइमरी स्कूल बनवासा से इस प्रोजेक्ट ‘अक्षर’ का शुभारंभ किया। आधारभूत साक्षरता एवं गणन क्षमता के परिणामों को तेजी से बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस प्रोजेक्ट के लिए जिले में सबसे पहले कथूरा ब्लॉक को चुना गया है। डीसी ने कहा कि सभी 24 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 2 के कम से कम 75% विद्यार्थियों को दक्ष बनाकर ब्लॉक को हरियाणा का पहला पूर्ण निपुण ब्लॉक बनाने का लक्ष्य है।
इस अवसर पर उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि 31 जुलाई 2021 को भारत सरकार के निपुण भारत मिशन के अनुरूप निपुण हरियाणा मिशन की शुरुआत की गई थी। मिशन का लक्ष्य है कि हर बच्चा कक्षा 3 तक आधारभूत साक्षरता और गणन क्षमता हासिल करे। शुरुआत में यह मिशन पहली से तीसरी कक्षा तक केंद्रित था। शैक्षणिक सत्र 2024–25 से इसे कक्षा 4 और 5 तक विस्तारित कर दिया गया है। सोनीपत जिला निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षा सुधारों के क्रियान्वयन में लगातार अग्रणी रहा है। हाल ही में राज्यभर में कक्षा 2 और 3 के विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन करने के लिए दो चरणों में सेंसस ग्रुपिंग अभ्यास आयोजित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।