{"_id":"699813d2c6c245b19008c234","slug":"video-digital-token-system-for-opd-slips-launched-in-gohana-sonepat-no-more-long-queues-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में ओपीडी पर्ची के लिए डिजिटल टोकन सिस्टम शुरू, अब नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में ओपीडी पर्ची के लिए डिजिटल टोकन सिस्टम शुरू, अब नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत गोहाना में ओपीडी पर्ची के लिए डिजिटल टोकन सिस्टम शुरू किया है। अब मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
मरीज आभा (ABHA) ऐप से अस्पताल में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना टोकन ले सकेंगे। इसके बाद टोकन नंबर के आधार पर ओपीडी की पर्ची बनाई जाएगी, जिससे भीड़ कम होगी और समय की बचत होगी।
सोनीपत जिले में एबीडीएम का यह पायलट प्रोजेक्ट केवल गोहाना खंड को दिया गया है और यह इसका पहला चरण है। आगे आने वाले समय में इसमें और नई सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।
इस प्रोजेक्ट के समन्वयक डॉ. राकेश रोहिल्ला (दंत चिकित्सक) ने बताया कि डिजिटल टोकन सिस्टम से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और अस्पताल की व्यवस्था भी बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह आभा ऐप पूरी तरह ऑनलाइन सिस्टम से जुड़ जाएगा, जिससे मरीज की इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी आभा आईडी पर सुरक्षित रहेगी। इसके बाद मरीज देश के किसी भी हिस्से में इलाज करवाएगा तो उसकी मेडिकल जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।