Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : farmers staged a symbolic sit-in protest at the MP's residence demanding MSP In Sonipat
{"_id":"6756a4c79c6ef0b543038626","slug":"video-farmers-staged-a-symbolic-sit-in-protest-at-the-mps-residence-demanding-msp-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में एमएसपी की मांग पर किसानों ने सांसद निवास पर दिया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में एमएसपी की मांग पर किसानों ने सांसद निवास पर दिया सांकेतिक धरना
भारतीय किसान नौजवान यूनियन के आह्वान पर किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित 12 सूत्रीय मांगाें को लेकर सेक्टर-15 स्थित सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के निवास पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।
यूनियन के जिला प्रधान वीरेंद्र ने कहा कि किसान वर्ग 13 फरवरी से चले आ रहे आंदोलन के मुद्दों को उठा रहा है। सरकार की नीति है कि इस आंदोलन को केवल पंजाब तक सीमित रखा जाए, लेकिन हरियाणा का किसान वर्ग ऐसा होने नहीं देगा। हरियाणा-पंजाब का किसान वर्ग एक है। धरने पर किसानों ने विपक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाए।
यूनियन के ब्लॉक प्रधान बेदी ने कहा कि किसानों की एमएसपी सहित सभी मांगों को पूरा किया जाए। इसी को लेकर किसानों ने पहले भी 13 माह तक आंदोलन किया था। किसान अपनी मांगों को लेकर कब तक इंतजार करेगा। यह आंदोलन केवल पंजाब का नहीं, बल्कि हरियाणा के किसानों का भी है। किसान एमएसपी सहित सभी मांगों को लागू करवा कर रहेंगे। अन्यथा किसानों का धरना जारी रहेगा।
प्रशासन किसानों पर चाहे गोली चलाए, लाठीचार्ज करे, लेकिन किसानों का धरना जारी रहेगा। आज किसानों ने देशभर के सांसदों के निवास पर एक दिवसीय धरना दिया है। आगामी जो निर्देश होंगे, उसी आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
शंभू व खनौरी बॉर्डर पर एकजुट हैं हरियाणा-पंजाब के किसान
युवा जिला प्रधान प्रवीन दहिया ने कहा कि किसान 10 महीने से शंभू, खनौरी व रतनपुरा बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। सरकार का कहना है कि किसान खुशहाल हैं। उन्हें फसलों का भरपूर भाव दिया गया है, लेकिन किसानों की फसल मंडियों में उड़ रही है।
किसान मंडी व घरों में फसल नहीं रख पा रहे हैं। किसानों पर फूल की आड़ में गोली चलाना यह कौन सा लोकतंत्र है। अब विपक्ष भी अपनी बात से मुकर रहा है। हरियाणा से दिल्ली कूच करने पर किसानों को घर में ही नजरबंद कर लिया जाता है, जबकि हरियाणा का किसान शंभू व खनौरी बॉर्डर पर पंजाब के किसानों के साथ एकजुट है।
आदेश पर हरियाणा से भी दिल्ली कूच कर सकते हैं किसान जिला प्रधान वीरेंद्र ने कहा कि अगर किसान यूनियन के पदाधिकारियों का आदेश होगा तो किसान वर्ग हरियाणा से भी दिल्ली की ओर कूच करेगा।
आज किसानों का धरना इसलिए दिया गया है कि विपक्ष ने किसानों को प्राइवेट बिल लाने का वादा किया था, लेकिन विपक्ष ने भी अपना वादा पूरा नहीं किया। दोनों सत्र में किसानों की मांगों को नहीं रखा गया। आज किसानों का देशभर में आंदोलन रखा गया है। अगर किसानों को अंबाला से पैदल दिल्ली कूच नहीं करने दिया गया तो किसान वर्ग पदाधिकारियों के निर्देश पर हरियाणा से भी दिल्ली की ओर कूच करेगा। किसानों की सरकार से यही मांग है कि वर्ष 2020-21 में उनसे किए गए वादों को पूरा किया जाए। किसानों की सरकार से कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन उनसे किए गए वादों को जल्द पूरा किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।