सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   History sheeter Deepak murder case in Sonipat, notorious Pampu gang's main shooter Rahul Bhuri arrested

सोनीपत में हिस्ट्रीशीटर दीपक हत्याकांड, कुख्यात पंपू गैंग का मुख्य शूटर राहुल भूर्री गिरफ्तार

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Tue, 06 May 2025 02:54 PM IST
History sheeter Deepak murder case in Sonipat, notorious Pampu gang's main shooter Rahul Bhuri arrested
हिस्ट्रीशीटर दीपक गुहणा की हत्या व उसके दोस्त मंदीप पर जानलेवा हमला करने के मामले में स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट (एसएयूजी) ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव भूर्री निवासी राहुल भूर्री है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। आरोपी ने पानीपत के गांव सिवाह निवासी कुख्यात राकेश उर्फ पंपू की दोस्ती में वारदात को अंजाम दिया था। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) राजपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एयर इंडिया में पायलट पंजाब के जालंधर स्थित गांव दकोहा निवासी प्रीत कमल सिंह ने 27 फरवरी को बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया था कि गांव मुरथल निवासी कपिल आंतिल उनके दोस्त हैं। कपिल ने उनको एक मोबाइल नंबर भेजा था। जब वह दिल्ली के महिपालपुर में थे तो उन्होंने उस नंबर पर कॉल की थी। जिसके बाद बातचीत करने वाले युवक ने उन्हें दिल्ली में ही पीतमपुरा के पास बुलाया था। जब वह उनके पास पहुंचे तो कार में गांव गुहणा निवासी दीपक उर्फ भांजा व कपिल का चचेरा भाई मंदीप मिले थे। दिल्ली से चलकर वह कुमासपुर के पास वीर ढाबा के बाहर रुके थे। वहां पर 3-4 युवक कार में आए थे और दीपक पर गोलियां बरसा दी थी। उसकी 14 गोली मारकर हत्या की थी। मंदीप को भी गर्दन में गोली लगी थी। एक आरोपी बोल रहा था कि राहुल भूर्री अपना काम पूरा करता है। पुलिस ने उनके बयान पर राहुल भूर्री समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच एसएयूजी को सौंपी गई थी। एसएयूजी प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ की टीम ने मामले में पानीपत के ब्राह्मण माजरा निवासी राकेश उर्फ फौजी, मुडलाना निवासी अनिल व गन्नौर निवासी गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। अब टीम ने मामले में मुख्य आरोपी राहूल भूर्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राकेश उर्फ पंपू से दोस्ती में दीपक उर्फ भांजा की हत्या की है। दीपक उर्फ भांजा ने राकेश उर्फ पंपू के जीजा गांव शाहपुर तुर्क निवासी प्रॉपर्टी डीलर विनोद उर्फ धोला की 10 मार्च, 2014 को गोली मारकर हत्या की थी। जिसका बदला लेने को वारदात को अंजाम दिया गया है। जेल में हुई राकेश उर्फ पंपू से दोस्ती गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ भूर्री पर पहले भी सात मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें हत्या, रंगदारी, मारपीट व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमे दर्ज हैं। पानीपत की सिवाह जेल में आरोपी की दोस्ती राकेश उर्फ पंपू से हुई थी। दोस्ती में ही आरोपी ने तीन अन्य साथियों संग मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गाजियाबाद में मुठभेड़, लूट में वांछित बदमाश के पैर में लगी गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

06 May 2025

VIDEO: ज्वेलर्स का कातिल अमन मुठभेड़ में ढेर, चार दिन पहले लूट के बाद की थी हत्या

06 May 2025

प्रेमी के घर बरात लेकर पहुंची दुल्हन, परिवार की रजामंदी से रचाई शादी

06 May 2025

काशी में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

05 May 2025

Kota News: एकतरफा मोहब्बत के चलते प्रेमिका के दूल्हे को चाकू मारा, मुख्य आरोपी समेत दो हिरासत में

05 May 2025
विज्ञापन

Damoh News: तेज आंधी में बिजली लाइन सहित गिरा पेड़, दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे एक घंटे रहा बंद, राहगीर हुए परेशान

05 May 2025

Shimla: नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

05 May 2025
विज्ञापन

शाबाश पंजाब पुलिस... 6 साल की बच्ची को 1800 किमी दूर से ढूंढ निकाला

05 May 2025

Alwar News: अपनी ही सगी बहन के घर में भाई ने कर दिया ये काम, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

05 May 2025

Kota News: पारिवारिक विवाद के चलते जीजा ने साले को गोली मारी, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

05 May 2025

Umaria News: 'कांग्रेस के शासन काल में होती थी दलाली, थाने में घूमते थे दलाल', विधायक मीना सिंह ने साधा निशाना

05 May 2025

Jabalpur: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने गौड़ रानी की समाधि को बताया मकबरा! B.Sc परीक्षा में पूछा गया प्रश्न

05 May 2025

UP: तानसेन के गुरु के नाम पर दिया जाएगा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अति विशिष्ट शास्त्रीय संगीत के कलाकार होंगे पुरस्कृत

05 May 2025

Burhanpur News: नाबालिग को भगाने का आरोपी हथकड़ी सहित पुलिस कस्टडी से भागा, मुंबई से गिरफ्तार कर लाई थी पुलिस

05 May 2025

Raebareli: दोपहर में उमस, शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी, आसमान में बदली छाने के साथ हो रही धुंध

05 May 2025

दर्दनाक हादसा..अज्ञात वाहन की टक्कर से कटकर गिरा हाथ, फिर 10 किमी घसीटा युवक; लाश देख कांप गया कलेजा

05 May 2025

प्रधानमंत्री हस्तक्षेप कर पंजाब हरियाणा जल विवाद को सुलझाएं: सुनैना चौटाला

05 May 2025

Lucknow: संगीत नाटक अकादमी में आयोजित नाटक ''मजबूर'' की प्रस्तुति देते कलाकार

05 May 2025

Lucknow: संगीत नाटक अकादमी में ''विस्तृत नभ का कोई कोना'' की कलाकारों ने दी प्रस्तुति

05 May 2025

कैमरे में कैद हुई मौत, सीढ़ियां चढ़ने में लगे 10 सेकंड और गिरने में महज दो

05 May 2025

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम के नाम से श्यामनगर में सड़क, पार्क व गांव के पास चौक बनेगा

05 May 2025

भदोही में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश; गर्मी से मिली राहत

05 May 2025

केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम में हवन यज्ञ का हुआ आयोजन, वृद्ध महिलाओं को दिया गया भोजन प्रसाद

05 May 2025

मां- बेटे समेत तीन लोगों को बेकाबू ट्रन ने रौंदा, तीनों की मौत; मचा कोहराम

05 May 2025

मातम में बदली खुशियां, सड़क हादसे में एक की मौत; परिवार के छह लोग घायल

05 May 2025

Sikar News: भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, 16 घायल, जीणमाता के दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु

05 May 2025

हरकी पैड़ी के दूसरे छोर पर मैदान में निकला अजगर, स्थानीय युवाओं ने ऐसे पकड़कर बोरे में डाला

05 May 2025

एजुकेशन लोन चुकाने के लिए छात्र ने की थी बुजुर्ग महिला की हत्या

05 May 2025

Ujjain News: सोशल मीडिया पर वायरल हुई विवादित पोस्ट, हिंदूवादी संगठनों की आपत्ति पर हुई FIR, आरोपी गया जेल

05 May 2025

Bhilwara News: प्रेमिका को मारने आए युवक ने गलती से दूसरी लड़की पर चलाई गोली, पुलिस हिरासत में आरोपी

05 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed