Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : In Sonipat, remind the Chief Minister and the Development and Panchayat Minister of their promises by feeding them jalebi to their pictures
{"_id":"67ecf3f3df96046335073ba0","slug":"video-in-sonipat-remind-the-chief-minister-and-the-development-and-panchayat-minister-of-their-promises-by-feeding-them-jalebi-to-their-pictures-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में मुख्यमंत्री व विकास एवं पंचायत मंत्री के चित्र को जलेबी खिलाकर याद दिलाएं वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में मुख्यमंत्री व विकास एवं पंचायत मंत्री के चित्र को जलेबी खिलाकर याद दिलाएं वादे
गोहाना रोड स्थित पंचायत भवन एवं जिला परिषद कार्यालय के सामने जिला पार्षद संजय बड़वासनी सहयोगियों के साथ जलेबी उतारकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के चित्र को जलेबी खिलाकर उन्हें वादों की याद दिलाई।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि पंचायती राज की सबसे बड़ी पंचायत जिला परिषद व ब्लॉक समिति को उनके अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। लोगों ने विश्वास के साथ चुनकर बनाए जिला परिषद व ब्लॉक समिति के सदस्य अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। अधिकारों की मांग को लेकर सभी पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्य चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिल चुके हैं।
मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से बहुत कम ग्रांट दी जा रही है। इतनी कम राशि में वह एक-एक गांव में हजारों ग्रामीणों के लिए काम करवाने में सक्षम नहीं हैं। उनसे ज्यादा तो नगर निगम पार्षदों को ग्रांट मिल रही है। उनकी सरकार से मांग है कि जिला पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्यों को गांवों में विकास के लिए सांसद व विधायक की तर्ज पर कोटा दिया जाए। उनका कोटा निर्धारित किया जाए। जिला योजना कमेटी का गठन किया जाए।
डीपीसी का दोबारा से गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान व उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पंचायती राज को मजबूत किया जाए। अन्यथा सरकार इसे पूर्ण रूप से खत्म करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।