सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven year old boy falls into Western Yamuna Link Canal

सोनीपत: पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिरा सात साल का बच्चा, प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:46 PM IST
Seven year old boy falls into Western Yamuna Link Canal
गांव महलाना के पास सात वर्षीय मासूम सौमित खेलते-खेलते पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिर गया। घटना के बाद से बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मासूम की तलाश के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की विशेष टीम मोटर बोट के साथ नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है। गांव महलाना निवासी सोनू का सात वर्षीय बेटा सौमित रविवार शाम को अपनी बहन के साथ खेतों की ओर जा रहा था। रास्ते में खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसलने से वह पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरा। बहन के सामने हुए इस हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया। जब घटना की सूचना गांव में पहुंची तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया गया। प्रारंभिक स्तर पर चलाए गए तलाशी अभियान से बच्चे का सुराग नहीं लगा तो एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट के माध्यम से नहर के संभावित सभी हिस्सों में गहन तलाश कर रही है, जबकि स्थानीय पुलिस व ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार सहयोग कर रहे हैं। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं। प्रशासन का कहना है कि सौमित का पता लगाने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

02 Feb 2026

VIDEO: कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़

02 Feb 2026

नारनौल में सुबह से छाए बादल, बारिश के बने आसार

Datia News: देर रात चला प्रशासन का बुलडोजर, रामनगर में चार हजार वर्गफीट शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

02 Feb 2026

Kotputli-Behror News: बीएसएफ एएसआई को अंतिम विदाई, पदमाड़ा खुर्द में श्रद्धांजलि देने उमड़ा गांव

02 Feb 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ में सुबह धूप निकलने की जगी उम्मीद

02 Feb 2026

अमृतसर में तीसरे विश्व पंजाबी भवन का भव्य उद्घाटन

02 Feb 2026
विज्ञापन

फगवाड़ा के मोहल्ला भगतपुरा में चल रही 'सीएम दी योगशाला' से जुड़ रही महिलाएं

02 Feb 2026

VIDEO: बनारस लिट फेस्ट में पीयूष मिश्रा का शो देखने के लिए उमड़ी भीड़

02 Feb 2026

जालंधर में बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की गाड़ी टकराई, महिला इंस्पेक्टर पर पक्षपात का आरोप

02 Feb 2026

VIDEO: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लगवाया त्रिपुंड

02 Feb 2026

ललितपुर में हुई बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश

02 Feb 2026

हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश

02 Feb 2026

फरीदाबाद में धुंध के कारण लोगों को हुई परेशानी, आसमान में छाए बादल

02 Feb 2026

झांसी अमर उजाला कार्यालय में बजट पर हुआ संवाद, नाखुश दिखे कारोबारियों ने दी प्रतिक्रिया

02 Feb 2026

Meerut: मेरठ में छाया घना कोहरा शीत लहर से कांपे लोग

02 Feb 2026

Kotputli-Behror News: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीण इलाकों में बढ़ी मुश्किलें

02 Feb 2026

मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल ‘सीएम दी योगशाला’ से जुड़ रहे लोग

02 Feb 2026

सतगुरु गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर फगवाड़ा के गांव खजूरला में धार्मिक समागम

02 Feb 2026

Jalore News: श्मशान भूमि से मानव खोपड़ी मिलने से हड़कंप, कब्र खोदकर शव निकालने की आशंका, भय का माहौल

02 Feb 2026

Damoh News: रविदास जयंती शोभायात्रा में विवाद, दो युवकों की मारपीट में चला पुलिस का डंडा

02 Feb 2026

कुरुक्षेत्र में छाया घना कोहरा, महज 5 मीटर तक की दृश्यता

02 Feb 2026

Sikar News: शेखावाटी में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे, वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील

02 Feb 2026

Maihar News: स्टोन क्रशर में दर्दनाक हादसा, हाइवा की चपेट में आने से ट्रक मालिक की मौत

02 Feb 2026

MP News: उज्जैन में मचेगी शिव-विवाह उत्सव की धूम, बाबा महाकाल नौ स्वरूपों में देंगे दर्शन, चल रही तैयारियां

02 Feb 2026

Ujjain News: भस्म आरती में त्रिनेत्र और त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भक्तों को दिए दर्शन

02 Feb 2026

Tonk News: केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताते हुए बोले पायलट- बजट केवल आंकड़ों का खेल, गरीब जनता को राहत नहीं

02 Feb 2026

हरदोई: फैक्टरी में सफेद गैस का गुबार उठने से अफरा तफरी

02 Feb 2026

VIDEO: किरावली में संत रविदास की शोभायात्रा निकाली

01 Feb 2026

VIDEO: एटा में खुदाई में निकली प्राचीन मूर्तियों को गांव के चंडी मंदिर में रखवाया गया

01 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed