{"_id":"6a1434a2fd6330b85c0829f5","slug":"video-body-of-youth-missing-for-four-days-found-in-canal-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: चार दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव, परिजनों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: चार दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव, परिजनों ने उठाए सवाल
जठलाना थाना क्षेत्र के गांव मोहड़ी निवासी 29 वर्षीय मुबारक अली खान का शव रविवार देर शाम कुरुक्षेत्र के हिनौरी पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ। युवक पिछले चार दिनों से लापता था। शव मिलने से गांव में शोक की लहर फैल गई, जबकि परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
मुबारक अली तीन बहनों का इकलौता भाई था और यमुनानगर की एक पॉली प्लास्टिक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार वह 21 मई की शाम घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब परिवार ने कंपनी में संपर्क किया तो पता चला कि वह उस दिन काम पर भी नहीं पहुंचा था। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था।
रविवार सुबह उसकी बाइक गांव के बाहर नहर किनारे लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई। देर शाम कुरुक्षेत्र जिले के हिनौरी पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
परिवार का कहना है कि मुबारक किसी प्रकार के तनाव में नहीं था और घर से सामान्य स्थिति में निकला था। छह माह पहले उसका शगुन हुआ था और जल्द ही निकाह की तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में अचानक लापता होना और नहर में शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया और युवक की मोबाइल लोकेशन तक ट्रेस नहीं की जा सकी। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की गहन जांच कराने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।