{"_id":"6a1433ecbf2a30d90b05ae4b","slug":"video-teachers-expressed-their-views-in-the-aparajita-program-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर; अपराजिता कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने रखे विचार, नारी सम्मान बनाए रखने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर; अपराजिता कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने रखे विचार, नारी सम्मान बनाए रखने की दिलाई शपथ
अमर उजाला फाउंडेशन के मिशन अपराजिता अभियान के अंतर्गत एमएलएन सीसे स्कूल में नारी सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा ग्रहण करने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षिकाओं ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सम्मान, आत्मविश्वास और जागरूकता को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची शिक्षिका भावना ने कहा कि महिलाएं हमेशा से अपराजिता रही हैं और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने भी महिला सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को लेकर अपने विचार साझा किए। अंत में सभी ने नारी सम्मान बनाए रखने और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।