{"_id":"69e0b51587a50fa83e0e652d","slug":"video-bilaspur-abvp-protests-over-sarkaghat-massacre-raises-slogans-against-the-government-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: सरकाघाट हत्याकांड को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: सरकाघाट हत्याकांड को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
सरकाघाट में छात्रा की हत्या के विरोध में गुरुवार को बिलासपुर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना था कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधों को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है, जिसके चलते इस तरह की दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि इस हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। साथ ही उन्होंने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो संगठन आने वाले समय में और उग्र आंदोलन करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।