{"_id":"6a0ad2d4f49321d74e0dd8f8","slug":"video-bilaspur-bjp-holds-felicitation-ceremony-following-victory-in-municipal-council-elections-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: नगर परिषद चुनाव में मिली जीत पर भाजपा ने किया अभिनंदन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: नगर परिषद चुनाव में मिली जीत पर भाजपा ने किया अभिनंदन समारोह
नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद सोमवार को बिलासपुर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताते हुए इसे भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर बताया। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भाजपा को छह सीटों पर जीत मिली थी, जबकि इस बार नौ सीटों पर विजय हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के समर्थन में जनता का फैसला है। भाजपा के पिछले कार्यकाल में नगर परिषद ने बेहतर विकास कार्य किए। शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। विधायक ने आरोप लगाया कि मंदिरों से जुड़े विकास प्रोजेक्ट प्रदेश सरकार के कारण रुके हुए हैं, क्योंकि सरकार ने योजना के लिए अपना हिस्सा जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में विफल रही है। कई संस्थान बंद किए गए और चुनावी गारंटियां भी पूरी नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि जनता अब प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और इसका असर चुनाव परिणामों में दिखना शुरू हो गया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक या दो सीटों तक सीमित होना पड़ेगा। समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।