{"_id":"6a0edcbe1c1328efda040505","slug":"video-bilaspur-deputy-commissioner-rahul-kumar-administers-oath-to-officers-and-employees-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: उपायुक्त राहुल कुमार ने दिलाई अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: उपायुक्त राहुल कुमार ने दिलाई अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ
आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर बचत भवन बिलासपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद एवं हिंसा के विरुद्ध शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण करते हुए देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में विश्वास व्यक्त करते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा समाज में शांति, सामाजिक सद्भाव एवं मानव मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर खतरा है और इसके विरुद्ध सभी नागरिकों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम सदर डा. राजदीप सिंह, सहायक आयुक्त राज कुमार सहित उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।