{"_id":"686f70fb28d181ee460655be","slug":"video-department-now-has-three-portable-x-ray-machines-for-tb-screening-and-control-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: टीबी स्क्रीनिंग व नियंत्रण करने के लिए विभाग के पास अब तीन पोर्टेबल एक्सरे मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: टीबी स्क्रीनिंग व नियंत्रण करने के लिए विभाग के पास अब तीन पोर्टेबल एक्सरे मशीनें
चंबा जिले में टीबी स्क्रीनिंग व नियंत्रण करने में आधुनिक पोर्टेबल एक्सरे मशीन काफी लाभदायक होगी। अब विभाग के पास तीन मशीनें हो चुकी हैं। हडको कंपनी ने विभाग को यह मशीन भेंट की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपिन ठाकुर ने बताया कि इससे पहले भी कंपनी ने उन्हें एक मशीन उपलब्ध करवाई थी। जिसका उपयोग 100 दिवसीय टीबी जांच अभियान में किया गया। इस मशीन ने कई छुपे हुए टीबी मरीजों को तलाश करने में उनकी मदद की। दूरदराज क्षेत्रों के 8,512 संवेदनशील लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इसमें 42 नए टीबी के रोगी खोजे गए। इस मशीन से टीबी मरीज का जल्द पता लगाया जा सकता है। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कविता महाजन, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी, चिकित्सा अधिकारी (क्षय रोग) डॉक्टर कार्तिक पठानिया, जन शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी सीआर ठाकुर, हडको के वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद शर्मा, प्रशिक्षु अधिकारी तरुण कुमार के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।