{"_id":"69c652514dee605692092124","slug":"video-opposition-to-the-merger-of-government-senior-secondary-school-girls-dharamshala-students-and-parents-reach-dc-office-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या धर्मशाला को मर्ज करने का विरोध, डीसी ऑफिस पहुंची छात्राएं और अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या धर्मशाला को मर्ज करने का विरोध, डीसी ऑफिस पहुंची छात्राएं और अभिभावक
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:36 PM IST
Link Copied
धर्मशाला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) को अन्य स्कूल के साथ मर्ज करने के प्रस्ताव के खिलाफ छात्राओं और अभिभावकों का गुस्सा खुलकर सामने आया। सैकड़ों की संख्या में छात्राएं और उनके अभिभावक नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कांगड़ा कार्यालय तक पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुमिता पठानिया ने किया। उनके नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मुलाकात कर अपनी चिंताओं से अवगत कराया और मर्जर के निर्णय को वापस लेने की मांग की। अभिभावकों और छात्राओं का कहना है कि सरकार के इस फैसले से छात्राओं की पढ़ाई और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कन्या स्कूलों का अलग अस्तित्व बनाए रखना जरूरी है, ताकि छात्राओं को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल मिल सके। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में कन्या और बाल विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय लिया है, जिसके बाद से विभिन्न क्षेत्रों में इसका विरोध शुरू हो गया है। धर्मशाला में भी इस फैसले के खिलाफ लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।