बिजली बोर्ड विश्राम गृह अणु में उपभोक्ता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिजली बोर्ड के एसई आशीष कपूर, अधिशाषी अभियंता नरेंद्र सहित काफी संख्या में उपभोक्ता और बिजली बोर्ड के कर्मी मौजूद रहे। उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी दी गई। एसई आशीष कपूर ने बताया कि इस योजना के तहत सब्सिडी पाकर उपभोक्ता अपने मकानों की छतों पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में बचत, स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने और सरकारी सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। काफी संख्या में लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। स्मार्ट मीटर के बारे में भी उपभोक्ताओं से जानकारी साझा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।