{"_id":"6a58b3bf344718b177002819","slug":"video-enthusiasm-among-devotees-regarding-lord-jagannaths-rath-yatra-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"आस्था: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, हमीरपुर शहर में जगह-जगह भव्य भंडारों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, हमीरपुर शहर में जगह-जगह भव्य भंडारों का आयोजन
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर गुरुवार को हमीरपुर शहर के अलग-अलग कोनों में श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह भंडारे लगाए गए थे जिसमें खीर,जलेबी,पकोड़े और ठंडा पानी लोगों में बाटा जा रहा था। कड़कती धूप के बावजूद जिला भर से हजारों के तादाद में श्रद्धालु सुबह 8:00 बजे से ही हमीरपुर शहर पहुंचने शुरू हो गए थे। सत्यनारायण मंदिर से भव्य रथ यात्रा शुरू हुई जो तीन से चार घंटे तक बाजार की परिक्रमा करते हुए बाद में गौड़िया मठ दगडी के लिए रवाना हुई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह अपने-अपने तरीके से आस्था व्यक्त करते हुए भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। शहर में भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक कंट्रोल के लिए खास व्यवस्था की गई थी। भगवान जगन्नाथ के भक्त गौरव ने बताया कि हर साल इस रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना की कि वह अपना आशीर्वाद सब लोगों पर बनाए रखें तथा सब जगह सुख-शांति और अमन बना रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।