{"_id":"6a311bddacc9b9155f079923","slug":"video-hamirpur-deputy-director-inspects-preparations-for-state-level-event-state-level-international-yoga-day-program-to-be-held-in-hamirpur-on-the-21st-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: उपनिदेशक ने जांची राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां, 21 को हमीरपुर में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: उपनिदेशक ने जांची राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां, 21 को हमीरपुर में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम
Ankesh Dogra
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:18 PM IST
Link Copied
आयुष विभाग की ओर से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अणु के सिंथेटिक ट्रैक मैदान में किया जाएगा। मंगलवार को कांगड़ा जोन (आयुष) के उपनिदेशक डॉ. इंदु शर्मा ने तैयारियों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने जिले के आयुष विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में करीब दो हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना हैं। उन्होंने जिला आयुष विभाग की ओर से गठित कमेटियों की जानकारी ली। प्रतिभागियों की ओर से किया जा रहे योगाभ्यास को देखा और उन्हें शुभकामनाएं दीं। आयोजन स्थल पर कारपैट एवं मैट बिछाने से लेकर पेयजल, शौचालय, सफाई, प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट, मैदान के बाहर वाहनों की पार्किंग और अन्य सभी आवश्यक प्रबंधों में कोई कमी नहीं होगी। पेयजल एवं रिफ्रेशमेंट के वितरण और अन्य व्यवस्थाओं के लिए नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के वॉलंटियर्स की मदद भी ली जा सकती है। इस दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. तनुजा नागपाल ने प्रबंधों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।