{"_id":"69c7b5f9ad6fbbca500707d0","slug":"video-sujanpur-traders-licenses-to-be-issued-based-on-annual-turnover-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर: वार्षिक टर्नओवर के अनुसार बनेगा व्यापारियों का लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर: वार्षिक टर्नओवर के अनुसार बनेगा व्यापारियों का लाइसेंस
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को व्यापार मंडल सुजानपुर के साथ बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिला सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने की। उन्होंने व्यापारियों को लाइसेंस पंजीकरण एवं नवीकरण के बारे में जानकारी दी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने विभाग की ओर से निर्धारित नए नियमों को लेकर व्यापारियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा पहली अप्रैल 2026 से लाइसेंस बनाने को लेकर नए नियम निर्धारित किए गए हैं। अब लाइसेंस व्यापारी वर्ग की वार्षिक टर्नओवर के अनुसार बनाए जाएंगे। लाइसेंस बनाते समय व्यापारी एक साथ दो से तीन वर्षों के लिए एक साथ पंजीकरण करवा सकता हैं। इसके लिए उन्हें एक साथ तय किए गए वर्षों की फीस जमा करनी होगी। लाइसेंस बनाने के साथ-साथ व्यापारियों को प्रत्येक छह माह में अपना व उनके साथ कार्य कर रहे कर्मचारियों का भी मेडिकल बनवाना होगा। लाइसेंस की पंजीकरण की अवधि समाप्त होने के एक सप्ताह पूर्व नया लाइसेंस तैयार होगा। पंजीकरण समय अवधि पूरी होने के बाद व्यापारियों को तीन गुना जुर्माने का भुगतान करना होगा। भुगतान के बाद ही लाइसेंस का पंजीकरण होगा। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लाइसेंस बनवाया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि समय-समय पर सुजानपुर में पहुंचकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, महासचिव गौरव जैन सहित अन्य व्यापारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।