{"_id":"68e38dda68a6c7b535093057","slug":"video-volunteers-and-security-personnel-took-charge-of-the-cleanliness-drive-even-in-the-rain-2025-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी सेवादारों और सुरक्षा कर्मियों ने संभाला सफाई अभियान का मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी सेवादारों और सुरक्षा कर्मियों ने संभाला सफाई अभियान का मोर्चा
चिंतपूर्णी मंदिर में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन विशेष सतर्कता बरतता है।खासकर बारिश के मौसम में जब मंदिर परिसर में पानी इकट्ठा हो जाता है, तो सेवादारों के साथ सुरक्षाकर्मी भी सफाई कार्य में मोर्चा संभालते हैं। सोमवार को बारिश के चलते मंदिर के प्रांगण में जगह-जगह पानी भर गया। मंदिर के सेवादारों ने होमगार्ड जवानों के साथ मिलकर पानी की निकासी की, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। दोपहर 12:00 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट बंद हुए, सफाई अभियान तेजी से शुरू हुआ। यह प्रक्रिया हर रोज कपाट बंद होते ही की जाती है, लेकिन बारिश के दिनों में इसकी गति और सावधानी और बढ़ा दी जाती है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि चिंतपूर्णी मंदिर में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाता है ताकि श्रद्धालु साफ-सुथरे और सुरक्षित माहौल में दर्शन कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।