Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Dhanotiya says appointments to the OBC Commission must be revoked soon; otherwise, the front will take to the streets.
{"_id":"6a830c124bb682492f049b8c","slug":"video-dhanotiya-says-appointments-to-the-obc-commission-must-be-revoked-soon-otherwise-the-front-will-take-to-the-streets-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी: धनोटिया बोले- ओबीसी आयोग की नियुक्तियां जल्द निरस्त की जाए, नहीं तो सड़कों पर उतरेगा मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालामुखी: धनोटिया बोले- ओबीसी आयोग की नियुक्तियां जल्द निरस्त की जाए, नहीं तो सड़कों पर उतरेगा मोर्चा
हिमाचल प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों की नियुक्तियों को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। ज्वालामुखी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने आयोग में हाल ही में की गई नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए सरकार से इन्हें तत्काल निरस्त करने की मांग की। धनोटिया ने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन प्रदेश के पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए किया गया है। आयोग के गठन संबंधी अधिसूचना में सदस्यों के लिए पिछड़े वर्गों से संबंधित विषयों, प्रदेश की आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों तथा हिमाचल की परंपराओं एवं रीति-रिवाजों का विशेष ज्ञान होना आवश्यक बताया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग के सदस्यों के रूप में नियुक्त किए गए व्यक्तियों की निर्धारित योग्यता, अनुभव और पिछड़े वर्गों से संबंधित विशेष ज्ञान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नियुक्तियों से संबंधित सभी शैक्षणिक दस्तावेज, अनुभव प्रमाण-पत्र और अन्य जरूरी अभिलेखों की जांच करवाई जाए तथा पात्रता पूरी न होने की स्थिति में नियुक्तियां रद्द की जाएं। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि दोनों नियुक्तियों से संबंधित अभिलेख तलब कर यह जांच करवाई जाए कि क्या नियुक्त व्यक्तियों ने 30 सितंबर 1993 की सरकारी अधिसूचना के पैरा 3(3)(b) में निर्धारित अनिवार्य योग्यताएं पूरी की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।