{"_id":"6a0c108059531c3d2d0e2b52","slug":"video-announcement-to-keep-medical-stores-closed-in-protest-against-online-medicine-sales-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद रखने का एलान, डीसी के माध्यम से पीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद रखने का एलान, डीसी के माध्यम से पीएम को भेजा ज्ञापन
जिला कुल्लू केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले जिले के सभी केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स ने 20 मई को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का एलान कर आंदोलन को समर्थन दिया। हड़ताल को लेकर जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषभ कालिया की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री, बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के दवाओं की होम डिलीवरी तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की ओर से भारी छूट देने की नीति पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि दवाएं सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं हैं और बिना उचित सत्यापन के उनकी ऑनलाइन बिक्री मरीजों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रही है। उन्होंने कहा कि इससे छोटे लाइसेंसधारी केमिस्ट्स का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में जीएसआर 817(ई) एवं जीएसआर 220(ई) को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग भी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।