{"_id":"69b55ba6515b51d1700ac966","slug":"video-flood-of-devotees-swarms-the-bijli-mahadev-temple-as-its-gates-reopen-after-three-months-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बिजली महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तीन महीने के बाद खुले मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बिजली महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तीन महीने के बाद खुले मंदिर के कपाट
खराहल घाटी के मथाण में शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। आराध्य देवता बिजली महादेव के मंदिर में भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। तीन माह के बाद देवता बिजली महादेव स्वर्ग प्रवास से अपने देवालय लौटे हैं। परंपरा के अनुसार चैत्र माह के आरंभ होते ही बिजली महादेव मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं। मथान में देवता बिजली महादेव की पूजा-अर्चना के बाद फागली उत्सव का आयोजन हुआ। फागली में सदियों से चली आ रही देव परंपरा का निर्वहन हुआ। बिजली महादेव मंदिर के कपाट 15 दिसंबर से बंद थे। महाशिवरात्रि के दिन बिजली महादेव मंदिर के कपाट विशेष रूप से खोले गए थे। इसके बाद फिर कपाट बंद कर दिए गए थे। चैत्र संक्रांति के दिन शनिवार को देवता बिजली महादेव मंदिर के कपाट देवविधि से खोले गए। साथ ही मंदिर में देवता की पूजा-अर्चना का दौर भी शुरू हुआ। मंदिर में शनिवार को फागली (उत्सव) का भी आयोजन हुआ। इसमें हारियानों और देवलुओं ने देव परंपरा का निर्वहन किया। घाटी के सोभाराम, चुनी लाल, अशोक ठाकुर, पूर्ण चंद, ठाकुर, सोहन लाल, अखिल ठाकुर, सुरेश कुमार आदि ने कहा कि मंदिर में देव परंपरा के मुताबिक फागली उत्सव को मनाया। मंदिर के कपाट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को चैत्र माह के शुरू होने का इंतजार करना पड़ा। ऐसे में फागली के दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।