{"_id":"6a79c5cf2dd75b691c0452c2","slug":"video-tradition-upheld-by-offering-kheer-to-lord-raghunath-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भगवान रघुनाथ को खीर का भोग लगाकर निभाई परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भगवान रघुनाथ को खीर का भोग लगाकर निभाई परंपरा
भगवान रघुनाथ के सुलतानपुर स्थित मंदिर में सावन महीने के उपलक्ष्य पर खीर का आयोजन किया गया। सबसे पहले सुबह भगवान रघुनाथ का स्नान करवाया गया और उसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गई। हार श्रृंगार करने के बाद भगवान रघुनाथ को खीर का भोग लगाया गया। उसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया गया और यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान रघुनाथ के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि रघुनाथ का मंदिर जिला के 365 देवी-देवताओं के साथ हजारों लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। इसके चलते सावन में भी यहां धार्मिक आयोजन किया जाता है। सोमवार को भी परंपरानुसार खीर भंडारा का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।