{"_id":"68395eff0f9b3ee1c2081da7","slug":"video-when-the-bridge-problem-was-not-solved-the-villagers-reached-the-dcs-court-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: पुल की समस्या हल नहीं हुई तो डीसी कुल्लू के दरबार पहुंचे बलाधी के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: पुल की समस्या हल नहीं हुई तो डीसी कुल्लू के दरबार पहुंचे बलाधी के ग्रामीण
मणिकर्ण घाटी के बलाधी में पुल की समस्या एक साल से हल नहीं हुई तो पूरे गांव के लोग डीसी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त कुल्लू से मुलाकात की और अपनी मांगों को बारे में अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल जिला परिषद सदस्य रेखा गुलरिया की अध्यक्षता में उपायुक्त कुल्लू से मिला। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल पहले यहां मलाना नाला पर बना पुल बह गया था लेकिन उसके बाद यहां पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। इस कारण ग्रामीणों ने खुद यहां लकड़ी की पुलिया बनाई है लेकिन नदी में पानी बढ़ने के कारण उसके बह जाने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में बच्चों को स्कूल आने जाने में परेशानी तो होगी ही साथ में लोगों को भी समस्या का सामना करना पडे़गा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।