{"_id":"698dac0825f177e1740952e1","slug":"video-congresss-grand-conference-held-in-jogindernagar-district-congress-president-champa-thakur-was-present-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोगिंद्रनगर में हुआ कांग्रेस का महासम्मेलन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर रहीं माैजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोगिंद्रनगर में हुआ कांग्रेस का महासम्मेलन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर रहीं माैजूद
विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में नारी शक्ति और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए गुरुवार को कांग्रेस का महासम्मेलन आयोजित हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए अपने कर्तव्य के साथ अधिकारों की लड़ाई के लिए भी आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरते हुए उपमंडल की विभिन्न पंचायतों से पहुंचीं महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक तौर पर रोष व्यक्त किया। शहर में आक्रोश रैली निकाली। अपने संबोधन में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा चंपा ठाकुर ने कहा कि केंद्र में पूर्व में सत्तासीन रही कांग्रेस सरकार ने एक समान विकास कार्यों को अधिमान दिलाकर जहां नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए योजनाएं क्रियान्वित की थी उनका नाम बदलकर मोदी सरकार झूठा श्रेय लेकर जो भ्रम फैला रही है। उन्होंने मनरेगा योजना पर केंद्र सरकार की ओर से किए गए संशोधन पर आपत्ति जताई। इससे पहले कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, राकेश चौहान, शूचिका ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के अलावा आर्थिक तौर पर भी सशक्त करने के लिए तीन साल का कार्यकाल काबिले तारीफ रहा है। इस मौके पर कांग्रेस नेता तिलक राज शर्मा, हीरा पाल, गुरूशरण परमार, प्रेमनाथ, अजय ठाकुर और एपीएमसी के सदस्य प्यार चंद भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।