{"_id":"69bea1ea651072026f0b369a","slug":"video-lpg-gas-arrives-in-pandoh-after-14-days-crowds-swarm-bbmb-colony-many-return-empty-handed-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पंडोह में 14 दिन बाद पहुंची एलपीजी गैस, बबीबीएमबी कॉलोनी में उमड़ी भीड़, कई खाली हाथ लाैटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पंडोह में 14 दिन बाद पहुंची एलपीजी गैस, बबीबीएमबी कॉलोनी में उमड़ी भीड़, कई खाली हाथ लाैटे
पंडोह क्षेत्र में करीब 14 दिनों के लंबे इंतजार के बाद एलपीजी गैस की सप्लाई पहुंची, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। गैस की गाड़ी इस बार सीधे बीबीएमबी कॉलोनी पहुंची, जहां सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, लगभग 250 गैस सिलिंडरों के लिए करीब 400 लोग एकत्रित हो गए, जिससे मौके पर भारी भीड़ लग गई। हालात ऐसे हो गए कि कई लोगों को गैस नहीं मिल पाई और उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा। भीड़ बढ़ने पर स्थानीय पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। पुलिस ने लोगों को लाइन में लगकर गैस लेने के निर्देश दिए और करीब 2 घंटे तक टीम वहीं तैनात रही, तब जाकर व्यवस्था कुछ हद तक सामान्य हो सकी। स्थानीय निवासी रोहित, दीपक, साजन, मेहुल और रमन ने बताया कि पिछले दो हफ्तों से गैस सप्लाई पंडोह बाजार तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अगली बार गैस की गाड़ी पंडोह बाजार में भी पहुंचाई जाए, ताकि सभी लोगों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।