{"_id":"69a4196d38b878fa5704fc6c","slug":"video-mandi-body-of-a-man-found-in-a-hotel-in-laxmi-bazaar-jogindernagar-smoke-was-coming-out-of-the-room-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार के एक होटल में मिला व्यक्ति का शव, कमरे से निकल रहा था धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार के एक होटल में मिला व्यक्ति का शव, कमरे से निकल रहा था धुआं
Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Mar 2026 04:18 PM IST
जोगिंद्रनगर उपमंडल के लक्ष्मी बाजार स्थित एक निजी होटल में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चौहार घाटी के लपास गांव निवासी जाटू राम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार होटल के कर्मचारियों ने जाटू राम के कमरे से अचानक धुआं निकलता हुआ देखा। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मौत के असल कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल जोगिंदरनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।