{"_id":"6a3cfb7e154ea93c6c01ff71","slug":"video-mandi-dsp-sanjeev-sood-says-a-secure-future-can-be-built-only-by-staying-away-from-drugs-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: डीएसपी संजीव सूद बोले- नशे से दूर रहकर ही सुरक्षित भविष्य का निर्माण संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: डीएसपी संजीव सूद बोले- नशे से दूर रहकर ही सुरक्षित भविष्य का निर्माण संभव
डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने कहा कि नशा आज समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और इससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीएसपी संजीव सूद ने कहा कि बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू और शराब जैसे नशे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालते हैं। इनके सेवन से कैंसर, लीवर सिरोसिस समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सिंथेटिक नशे का बढ़ता प्रचलन युवाओं के लिए और भी खतरनाक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस समय-समय पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करती रहती है। कुछ दिन पहले भी धर्मपुर पुलिस की टीम क्षेत्र में जागरूकता अभियान चला चुकी है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की पाठशाला जैसे अभियान समाज को नशामुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डीएसपी संजीव सूद ने कहा कि इस अभियान में पुलिस, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आम जनता का सहयोग मिलना जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।