{"_id":"671497a66ad9eb4f8a0eecf8","slug":"video-mandi-news-doctor-himself-was-on-the-bed-but-had-to-treat-the-patient-on-his-insistence","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डॉक्टर खुद बेड पर, लेकिन मरीज की जिद्द पर करना पड़ा उपचार, डॉक्टर दुष्यंत ठाकुर ने निभाया फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डॉक्टर खुद बेड पर, लेकिन मरीज की जिद्द पर करना पड़ा उपचार, डॉक्टर दुष्यंत ठाकुर ने निभाया फर्ज
जोनल अस्पताल मंडी में एक अनोखा मामला देखने को आया है। यहां डॉक्टर बिस्तर पर था और मरीज उनके पास अपना उपचार करवाने पहुंच गया। न चाहते हुए भी डॉक्टर को मरीज की जिद्द के आगे झुकना पड़ा और उसे उपचार देना पड़ा। जोनल अस्पताल मंडी में कार्यरत डॉ. दुष्यंत ठाकुर के पैर का शनिवार को आपरेशन हुआ। करीब 12 बजे उन्हें ऑपरेशन थिएटर से बाहर लाया गया। करीब 2 बजे उन्हें धर्मपुर निवासी 64 वर्षीय नारायण सिंह के परिजनों का फोन आता है और वह बताते हैं कि नारायण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और वह उनसे ही उपचार करवाने की जिद्द पर अड़े हैं। हालांकि नारायण सिंह का उपचार मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा था लेकिन वे वहां के उपचार से संतुष्ट नहीं थे और जबरन छुट्टी लेकर जोनल अस्पताल मंडी के लिए निकल गए थे। डा. दुष्यंत मरीज की जिद्द को नकार नहीं पाए और उसे अपने पास लाने को कहा। यहां डॉक्टर साहब बिस्तर पर थे और यहीं से ही उन्होंने मरीज को देखा और उसके बाद उसे उपचार के लिए जोनल अस्पताल के ईमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती करा दिया। डा. दुष्यंत ने बताया कि बतौर डॉक्टर उनका पहला कर्तव्य यही है कि वे मरीज को उपचार दें। बताया कि नारायण सिंह फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहा है और काफी समय से उनसे ही उपचार ले रहा है। उधर, नारायण सिंह ने बताया कि वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। नारायण सिंह ने डॉ. दुष्यंत के जल्द स्वस्थ होने की दुआ भी की। वहीं, नारायण सिंह के दामाद सोहन सिंह ने डा. दुष्यंत का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे डाक्टर बिरले ही मिलते हैं जो मरीज के प्रति इतनी संवेदनाएं रखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।