{"_id":"6713d09bfd88b9684d0b8106","slug":"video-sharavasata-ma-taraka-ka-takakara-ma-bika-savara-sal-ka-mata-jaja-gabhara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रावस्ती में ट्रक की टक्कर में बाइक सवार साले की मौत, जीजा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रावस्ती में ट्रक की टक्कर में बाइक सवार साले की मौत, जीजा गंभीर
श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर बहराइच मार्ग बहोरवा स्थित जंगलदास कुटी के निकट शनिवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार साले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल भिनगा लाया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
बहराइच जिले के थाना रामगांव क्षेत्र के ग्राम रघवाजोत निवासी कुलेराज पासवान (22) की बहन का विवाह सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर निवासी कमलेश कुमार पासवान (32) के साथ हुआ था। शनिवार को कुलेराज अपनी बहन को करवा देने उसके घर आया था। जहां करवा देने के बाद कुलेराज अपने जीजा कमलेश के साथ उसकी बहन काजल पत्नी अरविंद पासवान को करवा पहुंचाने उसके घर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककरदरी जा रहा था।
जैसे ही कुलेराज बाइक लेकर मल्हीपुर बहराइच मार्ग स्थित बहोरवा स्थित जंगलदास कुटी के निकट पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। इसके बाद दोनों सवार बाइक सहित ट्रक के नीचे चले गए। घटना में कुलेराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने गंभीर हालत में उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। मल्हीपुर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।