{"_id":"6713e66571c60c5aa6070656","slug":"video-bhara-tahasal-ma-mahalo-na-eka-thasara-para-brasaii-capapal-palsa-na-isa-taraha-sabhal-mamal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भरी तहसील में महिलाओं ने एक-दूसरे पर बरसाईं चप्पलें, पुलिस ने इस तरह संभाला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भरी तहसील में महिलाओं ने एक-दूसरे पर बरसाईं चप्पलें, पुलिस ने इस तरह संभाला मामला
उत्तर प्रदेश के कासगंज में सहावर तहसील परिसर में शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे पर चप्पलें बरसाईं। लात-घूंसे भी चले। झगड़ा बढ़ता देख दोनों तरफ से पुरुष भी भिड़ गए। भरी तहसील में मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया।
तहसील स्थित उप निबंधन कार्यालय पर दोपहर के समय दो पक्ष पहुंचे। किसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों की महिलाओं में पहले तो कहासुनी हुई। बाच बढ़ी तो चप्पलें उतारकर एक-दूसरे पर बरसाने लगीं। मौजूद लोगों ने चप्पलों से मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।