{"_id":"6713eca4e305eba1bf0930a7","slug":"video-bl-bkaya-para-bjal-kanakashana-kata-raha-tama-para-hamal-linamana-ghayal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिल बकाया पर बिजली कनेक्शन काट रही टीम पर हमला, लाइनमैन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिल बकाया पर बिजली कनेक्शन काट रही टीम पर हमला, लाइनमैन घायल
उत्तर प्रदेश के एटा में बकाया विद्युत बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम पर ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया गया। इसमें संविदा कर्मी घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मामला नयागांव थाना क्षेत्र में 33/11 केवी उपकेंद्र अमोघपुर भाटान का है। यहां तैनात निविदाकर्मी लाइनमैन कौशलेंद्र कुमार ने थाने में केस दर्ज कराया। बताया कि वह अपने स्टाफ शिवम, मनोज, अरविंद, रिंकू व अन्य लाइनमैन के साथ उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार डिस्कनेक्शन करने के लिए गाही गांव गया था। गांव निवासी रविकांत पुत्र राजकुमार का 79339 रुपये बिल बकाया है।
इस पर उपभोक्ता को सूचित करते हुए विद्युत पोल पर चढ़े तो रवि पुत्र राजकुमार, श्याम बाबू पुत्र किराऊ, कमला देवी पत्नी राजकुमार, अनीता पत्नी पप्पन, सोनम पत्नी रवि, मंगल पुत्र कमलेश नें मेरे साथी व स्टाफ पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें मुझे चोट आई है। किसी तरह वहां से जान बचाकर निकल पाए। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर थाने में केस दर्ज किया गया है।
एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि गाही गांव में बकाया बिल के चलते उपभोक्ता को सूचित करते हुए लाइन काटने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान टीम पर हमला बोल दिया गया। इसमें संविदा कर्मी घायल हो गया है। थाने में प्रार्थना पत्र दे दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।