Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi The shrines for Chaitra Navratri will be adorned starting March 19 at the Mata Simsa Temple, the giver of progeny
{"_id":"69b69dcbaf490fa8c70180fd","slug":"video-mandi-the-shrines-for-chaitra-navratri-will-be-adorned-starting-march-19-at-the-mata-simsa-temple-the-giver-of-progeny-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: संतान दात्री माता सिमसा मंदिर में 19 मार्च से सजेंगे चैत्र नवरात्र के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: संतान दात्री माता सिमसा मंदिर में 19 मार्च से सजेंगे चैत्र नवरात्र के दरबार
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:23 PM IST
Link Copied
लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध संतान दात्री माता सिमसा मंदिर में इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र महोत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलने वाले इन नवरात्रों को लेकर मंदिर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी माता के पवित्र दरबार को भव्य रूप से रंग-बिरंगे फूलों और मालाओं से सजाया जाएगा। नवरात्र महोत्सव के दौरान नौ दिनों तक मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, पवित्र हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु माता का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचेंगे। मंदिर के पुजारी विकास राय ने बताया कि 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्रों में माता सिमसा के दरबार में सभी भक्तजनों का स्वागत है। उन्होंने विशेषकर दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं से अपील की है कि वे समय से मंदिर परिसर में पहुंचें। उन्होंने बताया कि कई बार श्रद्धालु रात 11 या 12 बजे भी मंदिर पहुंचते हैं। इतनी रात को माता रानी का गर्भगृह बंद हो जाता है और सुबह की पूजा की तैयारियों के चलते मंदिर कमेटी के सदस्य भी अपने निवास स्थान को लौट चुके होते हैं। उन्होंने बताया कि जब तक दरबार खुला है, तभी तक मंदिर के अंदर बिस्तर लगाने की अनुमति होगी। यदि श्रद्धालु के पहुंचने पर दरबार बंद मिलता है और माता के दर्शन नहीं हो पाते हैं, तो वे मंदिर के अंदर अपना बिस्तर न लगाएं। रात के समय पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माता रानी की धर्मशाला और स्थानीय युवक मंडल द्वारा ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु रात के समय वहां विश्राम करें और सुबह दरबार खुलने तक का इंतजार करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।