{"_id":"69be611166837b89260fa7ca","slug":"video-public-works-department-springs-into-action-after-news-report-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"खबर छपने के बाद जागा लोकनिर्माण विभाग, धर्मपुर-स्योह मढ़ी सड़क पर जलभराव की समस्या का समाधान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर छपने के बाद जागा लोकनिर्माण विभाग, धर्मपुर-स्योह मढ़ी सड़क पर जलभराव की समस्या का समाधान शुरू
धर्मपुर मुख्यालय के समीप धर्मपुर-स्योह मढ़ी मार्ग पर थोड़ी सी बारिश में सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर प्रकाशित खबर के बाद आखिरकार लोकनिर्माण विभाग हरकत में आ गया है। विभाग द्वारा अब सड़क पर बने पानी के जमाव (झीलनुमा स्थिति) की निकासी के लिए नाली की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता था, जिससे राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और कई बार वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आई थीं। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार विभाग से गुहार लगाई थी, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा था।मीडिया में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद लोकनिर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर मशीनरी लगाकर जल निकासी के लिए नाली की खुदाई शुरू कर दी है। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अंशुमन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि “सड़क पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पोकलेन मशीन लगाकर नाली बनाई जा रही है, ताकि भविष्य में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।