{"_id":"6a61c09c6104bea3860ceaf2","slug":"video-bharatiya-mazdoor-sangh-72nd-foundation-day-rampur-bushahr-himachal-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar : रामपुर में भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 72वां स्थापना दिवस, कर्मचारियों के वेतन और पेंशन पर उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar : रामपुर में भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 72वां स्थापना दिवस, कर्मचारियों के वेतन और पेंशन पर उठाई आवाज
Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:49 PM IST
Link Copied
भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) रामपुर ने वीरवार को कार्यशाला परिसर में अपना 72वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना, संघ ध्वज की पूजा और ध्वजारोहण के साथ हुई।
प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय मजदूर संघ के इतिहास और कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना 23 जुलाई 1955 को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर भोपाल में दत्तोपंत ठेंगड़ी ने की थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बना।
उन्होंने सरकार से कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशनरों को समय पर पेंशन मिलनी चाहिए। साथ ही सरकारी उपक्रमों के निजीकरण और निगमीकरण की प्रक्रिया को तत्काल रोकने की भी मांग की।
कार्यक्रम में श्रमिक हितों की रक्षा और संगठन को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।