{"_id":"69a030259494cdd85a0054d5","slug":"video-rampur-bushahr-students-of-sarpara-school-were-made-aware-about-modern-digital-technologies-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: सरपारा स्कूल के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों बारे किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: सरपारा स्कूल के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों बारे किया जागरूक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण का वीरवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन विद्यालय के आईटीईएस विषय के विद्यार्थियों के लिए पीजी कॉलेज रामपुर के बीसीए विभाग में किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण में दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा के 9 विद्यार्थियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण बारे जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र का वास्तविक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना और व्यावसायिक ज्ञान प्रदान करना रहा। कॉलेज के बीसीए विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर लैब सॉफ्टवेयर कार्यप्रणाली और आधुनिक डिजिटल तकनीकों के बारे विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थियों ने कॉलेज की डिजिटल, ऑटोमेटिक पुस्तकालय सिस्टम का अवलोकन किया। कॉलेज पुस्तकालय में पुस्तकों का निर्गमन और वापसी मशीनों के माध्यम से किया जाता है। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित पुस्तकालय व्यवस्था के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण वोकेशनल ट्रेनर परीक्षा कपाटिया और स्कूल वोकेशनल के ऑर्डिनेटर अनिल ठाकुर के सहयोग से प्रशिक्षण का आयोजन किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल विकास और आत्मविश्वास वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें भविष्य में आईटी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।