{"_id":"67d01b44600ff0daf604586b","slug":"video-three-day-workshop-on-snow-sculpture-organised-in-raksham-panchayat-of-kinnaur-district-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : किन्नौर जिले की रक्षम पंचायत में तीन दिवसीय हिम मूर्तिकला पर कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : किन्नौर जिले की रक्षम पंचायत में तीन दिवसीय हिम मूर्तिकला पर कार्यशाला आयोजित
किन्नौर जिले की रक्षम पंचायत में तीन दिवसीय हिम मूर्तिकला पर कार्यशाला आयोजित की गई। उपायुक्त किन्नौर ने जिला में पहली बार आयोजित हो रही इस कार्यशाला में जिला प्रशासन किन्नौर, भाषा एवं संस्कृति विभाग और विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज जिला के सांगला तहसील की ग्राम पंचायत में तीन दिवसीय हिम मूर्तिकला पर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया जिसमें महिला मंडल, युवक मंडल, होटल व्यवसाय से जुड़े ग्रामीण युवा दल, आईटीबीपी का दल व राजकीय महाविद्यालय के दल ने भाग लिया। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कार्यशाला को आरंभ करते हुए बताया कि 11 से 13 मार्च, 2025 तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में दिल्ली के एक विशेषज्ञ दल द्वारा जिला के दलों को बर्फ से मूर्तियां बनाने पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। दिल्ली के इस विशेषज्ञ दल ने वर्ल्ड आइस स्कल्पचर प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जिला किन्नौर में पहली बार इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य जिला के लोगों को बर्फ से मूर्तियां बनाने पर प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण जहां जिला के लोगों के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करेगा वहीं इससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह कार्यशाला कला, रचनात्मकता व प्रबीणता का उत्तम उदाहरण साबित होगा। इस अवसर पर वर्ल्ड आइस स्कल्पचर प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अभ्युदय दल के सुनील कुसवाहा, रवि प्रकाश, रजनीश वर्मा व मुहम्मद सुल्तान आलम ने जिला के 05 दलों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।