{"_id":"6a5b702f2949dfc8bc0e6654","slug":"video-dr-mahajan-said-that-more-than-40-thousand-animals-are-being-vaccinated-in-paonta-sahib-sub-division-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डॉ. महाजन बोले- पांवटा साहिब उपमंडल में 40 हजार से ज्यादा पशुओं का टीकाकरण हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डॉ. महाजन बोले- पांवटा साहिब उपमंडल में 40 हजार से ज्यादा पशुओं का टीकाकरण हो रहा
मानसून में पशुधन की सुरक्षा को जिले में पशुओं में गलघोंटू काला बुखार को लेकर डोर-टू-डोर मुफ्त टीकाकरण महाअभियान तेज कर दिया गया है। मानसून में बैक्टीरिया का प्रकोप, गलघोंटू और काले बुखार घातक जीवाणु जनित रोगों का प्रकोप बढ़ने लगता है। ऐसे में मवेशियों की रक्षा पांवटा साहिब उपमंडल के तहत करीब 40 हजार से ज्यादा पशुओं का टीकाकरण हो रहा है। पशु चिकित्सा अधिकारी ने समस्त किसानों और डेयरी संचालकों से आग्रह किया है कि वे इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। पशुपालन विभाग ने सिरमौर जिले में मानसून के दौरान पशुधन को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण महाअभियान शुरू किया गया है। पशुपालन विभाग पांवटा साहिब के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित महाजन ने बताया कि पांवटा साहिब में 40 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े पशु पंजीकृत हैं। बरसात के मौसम में वातावरण में अत्यधिक नमी और उमस के कारण गलघोंटू लंगड़ी बुखार बैक्टीरिया अत्यधिक सक्रिय हो जाते हैं। यह समय पशुओं के लिए बेहद संवेदनशील होता है। उन्होंने बताया कि पशुपालकों को अपने मवेशियों को लेकर दूर अस्पतालों में न जाना पड़े, इसलिए विभाग की टीमें खुद पशुपालकों के घर-घर पहुंच रही हैं और टीकाकरण किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।