{"_id":"6a59c95187867e2fa109024c","slug":"video-hpscb-banking-alert-atm-upi-net-banking-services-closed-from-july-17-to-july-22-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"HPSCB Alert: आज शाम 5 बजे से बंद रहेंगी ATM, UPI और नेट बैंकिंग सेवाएं, 22 जुलाई सुबह तक रहेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPSCB Alert: आज शाम 5 बजे से बंद रहेंगी ATM, UPI और नेट बैंकिंग सेवाएं, 22 जुलाई सुबह तक रहेगा असर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:48 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) के ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। बैंक अपनी कोर बैंकिंग प्रणाली के उन्नयन के चलते 17 जुलाई की शाम 5 बजे से 22 जुलाई की सुबह 10 बजे तक अधिकांश बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखेगा।
बैंक के निदेशक भरत भूषण मोहिल ने बताया कि इस अवधि के दौरान बैंक अपनी मौजूदा कोर बैंकिंग प्रणाली को फिनैकल (Finacle) कोर बैंकिंग सॉल्यूशन पर माइग्रेट करेगा। यह कार्य नाबार्ड अम्ब्रेला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ग्राहकों को अधिक सुरक्षित, तेज और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
माइग्रेशन अवधि के दौरान एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, आईएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस, रुपे डेबिट कार्ड, एईपीएस और सीबीएस आधारित अधिकांश बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।
बैंक ने ग्राहकों को एसएमएस के माध्यम से भी इसकी जानकारी देना शुरू कर दिया है। ग्राहकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने सभी जरूरी वित्तीय लेनदेन और भुगतान पूरे कर लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैंक का कहना है कि यह तकनीकी अपग्रेड भविष्य में बेहतर डिजिटल बैंकिंग अनुभव और अधिक सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।