{"_id":"6a59cdac19368a766b0e20d9","slug":"video-sirmaur-news-markanda-river-gets-record-11-bridges-in-nahan-rajeev-bindal-highlights-development-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: डॉ. राजीव बिंदल बोले- मारकंडा नदी पर बने रिकॉर्ड 11 पुल, नाहन के विकास की ऐतिहासिक उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: डॉ. राजीव बिंदल बोले- मारकंडा नदी पर बने रिकॉर्ड 11 पुल, नाहन के विकास की ऐतिहासिक उपलब्धि
Ankesh Dogra
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:07 PM IST
Link Copied
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की मारकंडा नदी पर रिकॉर्ड 11 पुलों का निर्माण क्षेत्र के विकास की ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इन पुलों के निर्माण से बरसात के दौरान वर्षों से बनी आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हुआ है और हजारों लोगों को पूरे साल सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल रही है।
मीडिया को जारी बयान में डॉ. बिंदल ने कहा कि एक समय बरसात के मौसम में मारकंडा नदी का उफान लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता था। कई गांवों का संपर्क कट जाता था और विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों तथा मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कुछ मामलों में लोगों की जान भी जोखिम में पड़ती थी।
उन्होंने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से पुलों का निर्माण कराया गया। उनके अनुसार नाहन-पांवटा साहिब मार्ग के खजूरना में बना पुल मारकंडा नदी पर निर्मित 11वां पुल है। इससे पहले बनकला, ढीमकी, रुखड़ी, मोगीनंद सहित कई स्थानों पर पुल बनाए जा चुके हैं, जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों को हर मौसम में निर्बाध और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिली है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि ये पुल केवल आधारभूत संरचना नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले विकास के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से इन विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर मिला और आज यह उपलब्धि पूरे नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि मारकंडा नदी पर रिकॉर्ड 11 पुलों के निर्माण में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है और यह जनसुरक्षा एवं विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।