{"_id":"6a5b70274c1c4f2a880da713","slug":"video-lord-jagannaths-grand-rath-yatra-will-be-held-in-nahan-on-sunday-preparations-complete-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नाहन में रविवार को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नाहन में रविवार को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, तैयारियां पूरी
ऐतिहासिक शहर नाहन भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। रविवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकलेगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। 18 वर्षों से आयोजित हो रही यह रथ यात्रा अब उत्तर भारत में अपनी अलग धार्मिक पहचान बना चुकी है। यात्रा को लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जबकि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ओडिशा के पुरी के बाद नाहन को भगवान जगन्नाथ की दूसरी प्रमुख पीठ माना जाता है। यही कारण है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। जो श्रद्धालु किसी कारणवश पुरी नहीं जा पाते, उनके लिए नाहन की यह रथ यात्रा विशेष आस्था का केंद्र मानी जाती है। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल ने बताया कि नाहन में रथ यात्रा की शुरुआत 18 वर्ष पहले हुई थी। प्रारंभ में छोटे स्तर पर शुरू हुई यह यात्रा आज विशाल जनसैलाब का रूप ले चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।