मेडिकल कॉलेज नाहन के नर्सिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक सप्ताह का विशेष समारोह संपन्न हो गया। इस आयोजन में नर्सिंग छात्र-छात्राओं, स्टाफ नर्सों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता ढिल्लो जबकि समापन नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा डोगरा ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. संगीता ढिल्लों ने नर्सिंग स्टाफ और प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को नर्सिंग पेशे की सबसे बड़ी पहचान बताया। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल में नर्सों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है और समाज में उनके योगदान को सदैव सम्मान मिलना चाहिए। नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा डोगरा ने बताया कि आधुनिक नर्सिंग की जनक मिस फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पूरे सप्ताह विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और रचनात्मक गतिविधियां शामिल रहीं। समापन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और केक काटकर की। इसके बाद छात्र-छात्राओं, प्रशासनिक प्रशिक्षुओं और वार्ड सिस्टर्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।